March 9, 2026

पेंड्री के राशन दुकान में वेयर हाउस ने की खराब चांवल की सप्लाई, उपभोक्ता परेशान…

IMG-20250708-WA0018

जांजगीर चांपा। एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों को कोई तकलीफ न हो, इसके लिए ‘चावल उत्सव’ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए लोगों को तीन-तीन माह का राशन एकमुश्त दे रही है, तो दूसरी ओर जिले में राइस मिलर्स से मिलीभगत कर नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयर हाउस के अधिकारी सरकार की इस महती योजना पर पलीता लगाते नजर आ रहे हैं।


दरअसल, जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री (जांजगीर) में शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है।शासकीय उचित मूल्य दुकान में पाखड़,कीड़ा युक्त काफी खराब क्वालिटी के चांवल की सप्लाई की गई है।जिसकी वजह से दुकान संचालक सहित हितग्राही परेशान है। दुकान संचालक का कहना है कि हितग्राही खराब क्वालिटी के चावल को लेने से मना कर रहे हैं। इसकी शिकायत वेयर हाउस में पदस्थ देवांगन से किया गया,लेकिन उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा,इससे ऐसा लगता है कि वेयर हाउस के अधिकारी,कर्मचारी राइस मिलरो से मिली भगत कर राशन दुकानों में खराब चांवल सप्लाई कर शासन को लाखों रुपए का चुना लगाने में लगे हुए है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि विभाग में क्वालिटी जांच के लिए अधिकारियों की नियुक्ति हुई रहती है,बावजूद इसके खराब चावलों को क्यों रिसीव किया जा रहा है।

जबकि शासन द्वारा चावल भंडारण से लेकर सप्लाई तक के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, जिससे लोगों को पोषण युक्त राशन प्रदान किया जा सके.इस वाकये से वाकिफ होने के बाद भी जिले के नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी भी सुस्त नजर आ रहे हैं। कार्रवाई करना तो दूर वे लोगों के फोन को भी उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।

*बॉक्स में*

*अधिकारी का मोबाइल नंबर रहता है हमेशा व्यस्त*

इस संबंध में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक मनोज कुमार मिंज से उनके मोबाइल नंबर 8839794477 पर जानकारी लेने के लिए संपर्क करना चाहा, लेकिन उनका मोबाइल हमेशा व्यस्त बता रहे थे।

You may have missed