ब्राजील यात्रा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी नामीबिया के लिए रवाना हुए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के पांचवें और अंतिम चरण में नामीबिया रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के चार दिवसीय सफल दौरे के बाद अफ्रीकी देश नामीबिया जा रहे हैं। यहां वे राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के दौरे के संबंध में राजधानी विंडहोक में मौजूद उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने जानकारी दी।