June 9, 2026

अब कहर बरपाएगा मॉनसून, बचकर रहें! 11 से 14 जुलाई तक इन राज्यों में भारी से भारी बारिश का कहर…

images (16)

IMD weather update: भारत में मॉनसून ने जिस तरह कहर बरपाया है, उसके बाद तो कई राज्यों में तबाही मची है तो कई जगहों पर मॉनसून उस हिसाब से नहीं पहुंचा है, जैसे लोगों को उम्मीद नहीं थी. आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने आज 11 जुलाई 2025 के लिए मौसम का क्या मिजाज बताया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. खासकर पूर्वी, मध्य, और पश्चिमी भारत में बारिश का असर देखने को मिलेगा. आइए, जानते हैं आज के मौसम का हाल. इसके पहले दस जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू क्षेत्र, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भयंकर बारिश की संभावना बताई गई थी. जिसमें छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा भी शामिल थे.

आज 11 जुलाई का जानें हाल, MD का ऑरेंज अलर्ट

लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक, IMD ने 11 से 14 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. 11 जुलाई को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी है. 12 जुलाई को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. क्षेत्र के हिसाब से मौसम का हाल अगर जानें तो पूर्वी और मध्य भारत में मध्य प्रदेश में 14 जुलाई तक भारी बारिश होगी. ओडिशा में 13 और 14 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत का क्या है हाल?

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान में 11 से 14 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम भारत में कोंकण, गोवा, और गुजरात में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में भी 14 जुलाई तक भारी बारिश होगी. तटीय कर्नाटक, केरल, और तेलंगाना में 9 से 14 जुलाई तक बारिश का अनुमान है.