Home छत्तीसगढ़ बाघ ने नदी में मछली मारने गए युवक का किया...

बाघ ने नदी में मछली मारने गए युवक का किया शिकार, स्थानीय लोगों में दहशत

50
0

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कछौड़ गांव में बाघ ने मछली पकड़ने के लिए गए एक युवक का शिकार कर लिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से बाघ इस इलाके में विचरण कर रहा है। इस जिले में बाघ द्वारा किसी इंसान का शिकार किए जाने की ये पहली घटना है। बाघ ने ग्रामीण के शव को आधा खा लिया है। घटना मनेंद्रगढ़ वन मंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, केल्हारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कछौड़ के गुंडरू पारा निवासी बुद्धू अगरिया (32 वर्ष) गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ शुक्रवार की शाम हुंडरू नदी में मछली मारने गया था। दोनों 100 से 150 मीटर की दूरी पर मछली मार रहे थे। मछली मारकर वे लौटने ही वाले थे कि उसी समय बुद्धू पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे मार डाला। यह देख दूसरा ग्रामीण मौके से जान बचाकर भाग निकला, फिर उसने गांव वालों को इसकी सूचना दी।