गंगानगर, गोवर्धन नगर जलागार का पुराना वाल्व खराब, नया वाल्व लगाने कार्य निरन्तर प्रगति पर…
- आज 14 जुलाई को संध्याकालीन जलापूर्ति बाधित रही,15 जुलाई की सुबह जलापूर्ति रहेगी बाधित
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 1 के क्षेत्र के अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के क्षेत्रा के अंतर्गत गंगानगर, गोवर्धन नगर स्थित 32 लाख लीटर क्षमता वाले जलागार का पुराना वॉल्व खराब हो गया है।

पुराने खराब वाल्व को निकालकर नया वाल्व लगाने का कार्य निरन्तर प्रगति पर है। वाल्व बदलने का कार्य प्रगतिरत होने के कारण पेयजल आपूर्ति आज दिनांक 14 जुलाई 2025 को संध्याकालीन पेयजल आपूर्ति गंगानगर, गोवर्धन नगर से बाधित रही और कल दिनांक 15 जुलाई 2025 को सुबह प्रातःकालीन नियमित जलापूर्ति बाधित रहेगी. नया वाल्व लगाने के कार्य के होने के पश्चात पेयजल आपूर्ति गंगानगर गो वर्धन नगर जलागार से पुनः बहाल होगी.

नया वाल्व लगाए जाने के कार्य के चलते गंगानगर, गोवर्धन नगर जलागार से सम्बंधित रहवासी क्षेत्र गोंदवारा बस्ती वार्ड क्रं. 3, गोवर्धन नगर, सरदार टिम्बर मार्केट क्षेत्र, न्यू गोंदवारा, बिहारी मोहल्ला, न्यू आनंद नगर, रामेश्वर नगर, केेबिन पारा में आज 14:जुलाई 2025 को नियमित संध्याकालीन पेयजल आपूर्ति बाधित रही और कल दिनांक 15 जुलाई को सुबह होने वाली प्रातःकालीन नियमित जलापूर्ति गंगानगर, गोवर्धन नगर जलागार क्षेत्र से बाधित रहेगी, नया वाल्व लगाने के कार्य के उपरांत नियमित पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से पुनः बहाल हो जायेगी।
