June 9, 2026

बस्तर संभाग में परिवहन मे यात्रियों कि सुविधा एवं कोंडागांव में मत्स्य पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय को लेकर लता उसेंडी ने विधानसभा में उठाई आवाज…

IMG-20250715-WA0001

कोंडागांव कि विधायक भाजपा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कोंडागांव जिले में मत्स्य पालन के लिए पाठ्यक्रम को चालू करने हेतु विधानसभा में आवाज उठाई और साथ ही बस्तर संभाग कि चिंता करते हुवे परिवहन को लेकर लगातार हो रहे दुर्घटनाएं एवं यात्रियों की सुविधाएं को लेकर अपनी बाते विधानसभा में रखी ओर कहा कि बस्तर संभाग कि लाईफ लाईन ही सड़क है जो कि परिवहन के माध्यम से पूरी होती है जिसमें बस समय को लेकर हमेशा यात्रियों को भय बना रहता हैं जिसका सुधार करना जरूरी हैं ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना करना ना पड़े lइसके साथ ही कोंडागांव जिले में मत्स्य पालन के लिए रोजगार कि सुविधा बढ़ाने के लिए मत्स्य पाठ्यक्रम कि आवश्यकता हैं ताकि कोंडागांव में मत्स्य पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय खुलने से किसानों कि आमदनी के साथ साथ रोजगार भी मिलेगा और कोंडागांव में आगामी कई सालों से कोपबेडा में मत्स्य विभाग द्वारा किसानों को राहत पहुंचाया जा रहा है जगह भी पर्याप्त है मत्स्य पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय कोंडागांव में खुलने से बस्तर संभाग में किसानों को फायदा मिलेगा l