March 9, 2026

ईरान की यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए भारत ने जारी की एडवाइजरी…

images (3)

ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने लोगों के लिए यात्रा को लेकर जरूरी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। ईरान स्थित इंडियन एंबेसी ने आज एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। यह सलाह यात्रा को लेकर की गई है। जिसमें भारतीय लोगों को कहा गया है कि ईरान जाने की सोच रहे हैं, तो एडवाइजरी देख लें। इसमें भारत ने अपने लोगों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने का निवेदन किया। यह सलाह पिछले कई सप्ताह से चल रही क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है।

भारतीय लोगों को सलाह

भारतीय दूतावास ने पिछले कई दिनों से चले आ रहे सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों को देखते हुए जरूरी सलाह दी है। इसमें ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करने को कहा गया है। उन्होंने आग कहा कि वे क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रमों पर नजर रखें। इसके अलावा एडवाइजरी को फॉलो करें। वहीं, लेटेस्ट अपडेट देखकर ही कहीं जाने का प्लान करें।

 

 

ऑपरेशन राइजिंग लायन

फिलहाल, ईरान में मौजूद भारतीयों को कहा गया है कि जो लोग वहां हैं और वापस भारत आना चाहते हैं। उनके लिए कमर्शियल फ्लाइट और बोट सर्विस की मदद ले सकते हैं। आपको बता दें, 13 जून को इजरायल द्वारा ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन‘ शुरू हुआ था, जिसके बाद यह सब शुरू हुआ। जिसमें ईरानी सैन्य और न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन पर बमबारी हुई थी।

 

ईरान-इजरायल के बीच 12 दिनों तक चला वॉर

 

वहीं, ईरान ने भी इजरायल और कतर में अमेरिकी सैन्य एयरबेस को निशाना बनाकर हमला शुरू किया था। इसके बाद ईरान ने भी इजरायली ठिकानों पर हमले किए। इजरायल के समर्थन में अमेरिका ने 22 जून को नतांज, फोरडो और इस्फहान परमाणु वाली जगहों पर हमला किया था। वहीं, इस वॉर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि युद्ध 24 जून को खत्म हो गया।