- 17 गांवों के 4200 से अधिक उपभोक्ता एवं किसान होंगे लाभान्वित
दुर्ग, 16 जुलाई 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं एवं किसानों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत सप्लाई देने के लिए अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जा रही हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा नगपुरा वितरण केंद्र के अंतर्गत स्थित 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र(सबस्टेशन) हिर्री में 05 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर दिनांक 11 जुलाई 2025 को उर्जीकृत किया गया, जिससे उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 17 गांवों के लगभग 4200 उपभोक्ताओं एवं किसानों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी। पूर्व में सबस्टेशन में 05 एमवीए एवं 3.15 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित थें जिनमें से एक 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 05 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। उक्त कार्य के होने से उपकेंद्र की क्षमता 8.15 एमवीए से बढकर 10 एमवीए हो गई है, जिससे ओवरलोड की समस्या का निराकरण हो गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने बताया कि उक्त कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 52 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि सबस्टेशन में पहले से मौजूदा दोनां ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते थे। खासकर धान की फसल के मौसम में लोड षेडिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या होती थी, उक्त कार्य से लो वोल्टेज एवं लोड षेडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। श्री खंडेलवाल ने उक्त कार्य को क्षेत्र में उपभोक्ताओं एवं किसानों के हित में सतत विद्युत आपूर्ति के लिए सराहनीय बताते हुए कहा कि 33/11 के.व्ही. सबस्टेशन हिर्री में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लग जाने से ग्राम हिर्री, सेवती, मढ़ियापार, परसदापार, खर्रा, रोता, टेमरी, हसदा, पाण्डुका, बिरेझर, ढाबा, अंजोरा, नवांगांव, करेली, पूर्दा, छोटे पूर्दा एवं बड़े पूर्दा ग्रामों के लगभग 4200 उपभोक्ता एवं किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता वृत्त श्री सलिल कुमार खरे, कार्यपालन अभियंता परियोजना श्री डी.के.भारती, कार्यपालन अभियंता संचारण-संधारण संभाग दुर्ग श्री छगन षर्मा, सहायक अभियंता श्री अविनाश दुबे, श्री डी.के.गजपाल एवं श्री डी.के.साहू तथा उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से किसानों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।



