छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल को 125वीं जयन्ती पर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, पार्षद अजय साहू, आनंद अग्रवाल ने किया नमन…
रायपुर – आज छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल को उनकी 125वीं जयन्ती स्वाभिमान दिवस पर नमन करने राजधानी शहर के नवीन मार्केट फूल चौक स्थित मूर्ति स्थल पर रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्री अवतार भारती बागल, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा,

ब्राम्हणपारा वार्ड के पार्षद श्री अजय साहू, स्वामी आत्मानन्द वार्ड के पार्षद श्री आनंद अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मूर्ति स्थल पर नगर निगम रायपुर की पूर्व पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल पर छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल को उनकी 125वीं जयन्ती पर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये.

