June 6, 2026

बी टी एम सी एक्ट 1949 को निरस्त कर महाबोधि महाविहार बोधगया का प्रबंधन गैर बौद्धो से मुक्त कर पूर्णतया बौद्धो को सौपने को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बिहार सरकार के नाम सौपा ज्ञापन…

IMG-20250721-WA0035

कोडागाँव सर्व अनुसूचित जाति वर्ग जिला कोडागाँव के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय में जाकर कलेक्टर को मुख्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के जिला अध्यक्ष धंसराज टंडन ने मुख्य मांग के संबंध में कहा की विश्व को करुणा, मैत्री, शांति ,अहिंसा ,मानवता का दर्शन देने वाली महामानव तथागत गौतम बुद्ध को बुद्ध गया बिहार में पवित्र पीपल वृक्ष के नीचे हजारों वर्ष पूर्व ज्ञान प्राप्त हुआ था, उस पवित्र एवं गौरवशाली स्थान पर बोधगया में विश्व के बौद्ध सम्राट अशोक द्वारा महाबोधि महा बिहार का निर्माण कराया था,

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी सम्मिलित है आज भी देश-विदेश के करोड़ों अरबो बौद्ध अनुयायियों की श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र है महाबोधि महा बिहार विश्व में सभी धर्म के धार्मिक स्थान का प्रबंधन उनके अनु्वायियों द्वारा ही किया जाता है भारत देश में भी हिंदू ,मुस्लिम, सिख, इसाई आदि द्वारा उनके धार्मिक स्थान का उनके अनुयायियों द्वारा ही प्रबंधन किया जाता है भारतीय संविधान लागू होने के पूर्व के बोधगया मंदिर अधिनियम 1949 बी टी एम सी एक्ट के तहत महाबोधि महा बिहार का प्रबंधन मुख्यतः गैर बौद्धों द्वारा ही किया जा रहा है जो भारतीय संविधान के धार्मिक स्वतंत्रता संबंधित मौलिक अधिकार अनुच्छेद 25 से 28 तक में भारत के सभी नागरिकों को उनके धर्म का पालन करने आचरण करने प्रचार करने प्रबंधन करने एवं धार्मिक संस्थाओं की स्थापना की स्वतंत्रता देता है लेकिन गैर बौद्धो द्वारा प्रबंधन करने के कारण तथागत गौतम बुद्ध के मानवतावादी वैज्ञानिक दर्शन के अनुरूप महाबोधि महा बिहार का प्रबंध नहीं हो पा रहा है सर्व अनुसूचित जाति वर्ग एवं देश विदेश के करोड़ों अरबो बौद्ध एवं अंबेडकरवादियों की भावनाओं का आदर करते हुए बिहार सरकार एवं शासन प्रशासन से अनुरोध है कि पूर्णत: न्यायोचित मांग बी टी एम सी एक्ट 1949 निरस्त कर महाबोधि महा बिहार बोधगया का प्रबंधन पूर्णतया बौद्धो को सौपने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की मांग करते हैं इस अवसर पर एचडी बघेल संरक्षक,पी एल ठावरे उपाध्यक्ष ,साधना लोन्हारे अध्यक्ष बौद्ध महिला समाज कोंडागांव, तरुण नाग जिला अध्यक्ष उत्कल समाज ,वीरेंद्र बघेल युवा जिला अध्यक्ष अंदकुरी गाडा समाज ,भागवत चतुर्वेदी अध्यक्ष सतनामी समाज लजोड़ा,विजय लहरें अधिवक्ता, सिद्धार्थ महाजन युवा अध्यक्ष बौद्ध समाज, गुरुचरण मार्कंडेय उपस्थित रहे।