June 6, 2026

सीएम विष्णुदेव साय का दो दिवसीय दिल्ली दौरा…

images (3)

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे. कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 2.15 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली दौरे पर वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह , BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं. साथ ही छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ भी बैठक कर सकते हैं. इस दौरान उपराष्ट्रपति के दावेदारों के नाम पर चर्चा सम्भव है. वहीं एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई हैं.