March 7, 2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज कैबिनेट बैठक के बाद अमेरिका रवाना होंगे।

images (6)

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज कैबिनेट बैठक के बाद अमेरिका रवाना होंगे। इस यात्रा में अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ी भाई-बहनों को मातृभूमि से जोड़ने,निवेश के अवसरों को प्रोत्साहित करने , और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी प्रवासियों को विकासशील से विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेंगे और इस वर्ष छत्तीसगढ़ के प्रथम “एनआरआई शिखर सम्मेलन” में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी करेंगे। वे विकासशील छत्तीसगढ़ से विकसीत छत्तीसगढ़ के विजन “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के बारे में भी जानकारी साझा करेंगे, जो 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का एक महत्वाकांक्षी रोडमैप है।