जीईरोड स्थित जायका मोटर्स ने निगम जोन 5 राजस्व विभाग के डिमांड बिल के मिलते ही वर्तमान वित्त वर्ष का 1152314 रूपये सम्पतिकर यूजर चार्ज का चेक देकर किया पूर्ण भुगतान, समय पर पूर्ण भुगतान करने पर मिला सम्पतिकर में 58160 रूपये की छूट का लाभ, 30 सितम्बर तक सम्पतिकर के पूर्ण भुगतान पर नियमानुसार दिया जा रहा 5 प्रतिशत छूट का लाभ…
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी 10 जोनों के 70 वार्डों में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है.
आज राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाधव द्वारा जीई मार्ग स्थित जायका ऑटोमोबाइल्स को वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1210474 रूपये का सम्पतिकर यूजर चार्ज अदायगी करने डिमांड बिल भेजा गया. निगम जोन 5 राजस्व विभाग का डिमांड बिल मिलते ही जायका मोटर्स प्रबंधन द्वारा निगम जोन 5 राजस्व विभाग की टीम को तत्काल 1152314 रूपये का चेक प्रदत्त कर पूर्ण भुगतान कर दिया गया. चेक निगम जोन 5 के सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाधव ने राजस्व निरीक्षक श्री मनीष भोई, श्री राजेश मुले, श्री अमर सागर, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री विशाल शर्मा सहित प्राप्त किया. नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग को सम्पतिकर का वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 का पूर्ण भुगतान किये जाने पर नियमानुसार नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग द्वारा जायका मोटर्स प्रबंधन को सम्पतिकर के पूर्ण भुगतान पर 58160 रूपये की सम्पतिकर राशि में छूट का लाभ प्रदत्त किया गया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग की ओर से निगम क्षेत्र के समस्त सम्पतिकर दाताओं से वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 का सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करके नियमानुसार सम्पतिकर की राशि में 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने की अपील की है. वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 हेतु देय सम्पतिकर का नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग को पूर्ण भुगतान करने वाले सम्पतिकर दाताओं को दिनांक 30 सितम्बर 2025 तक नियमानुसार सम्पतिकर में 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.