March 10, 2026

न्यूयॉर्क में सितंबर में होने वाले UNGA शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, ट्रंप से हो सकती है मुलाकात…

images (3)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं, जहां वह न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे. यह बैठक 23 से 27 सितंबर के बीच आयोजित होगी, जबकि अंतिम दिन की कार्यवाही 29 सितंबर 2025 को होगी.

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ के बाद से टेंशन चल रही है। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम का ये दौरा अगले महीने हो सकता है। दरअसल, पीएम का अमेरिका जाने का कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा लेना बताया जा रहा है। इस दौरान, डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता होने की बात भी कही जा रही है।

अगले महीने जा सकते हैं दौरे पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क में सितंबर में UNGA शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जा सकते हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हो सकती है। यह बैठक 23 से 27 सितंबर के बीच होने की संभावना है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि पीएम की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात हो सकती है।

बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन के लिए दुनियाभर के कई बड़े नेता न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। इसको देखते हुए ये मुलाकात कूटनीतिक नजरिए से अहम मानी जा रही है। हालांकि, अभी तक इस दौरे की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

भारत और अमेरिका के बीच बड़ा तनाव

रूस से तेल खरीदने को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। टैरिफ विवाद के बाद ट्रेड डील भी अधर में लटकी है। इसके चलते बार के व्यापारियों को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति से पीएम की मुलाकात से पहले ट्रंप की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होने जा रही है।

You may have missed