March 6, 2026

भिलाई इस्पात क्लब सेक्टर 7 के जी भरत ने गोल्ड मैडल जीता ।

IMG-20250814-WA0002

19 वा ऑल इंडिया इंडिपेंडेंट कप कराटे चैंपियनशिप नईं दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में 7 अगस्त से 10 अगस्त 2025 को आयोजित हुआ ।29 राज्यों से 2500 बच्चों ने भाग लिया ।इस्पात क्लब सेक्टर 7 से जी भरत ने भाग लिया एवं सब जूनियर 13 वर्ष 65 किलो वजन में जी भरत ने गोल्ड मेडल हासिल किया ।इस्पात क्लब सेक्टर 7 में कराटे प्रशिक्षक जी अमर से प्रशिक्षण प्राप्त कर जी भरत ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया ।भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामंत्री एवं इस्पात क्लब सेक्टर 7 के सचिव चन्ना केशवलू ने प्रशिक्षक जी अमर एवं जी भरत को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।