कोंडागांव में एकलव्य विद्यालय की छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत…
कोंडागांव जिले के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावंड में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने इस मामले में सिटी कोतवाली कोंडागांव में शिकायत दर्ज कराई है।परिजनों के अनुसार, 8 अगस्त से छात्रा विद्यालय से लापता थी और 11 अगस्त को अचानक अपने घर पहुंची।जब इसकी सूचना परिजनों ने विद्यालय प्राचार्य को दी, तब जाकर उन्हें छात्रा के लापता होने की जानकारी हुई।प्राचार्य द्वारा आनन-फानन में छात्रा को पुनः विद्यालय लाया गया और 12 अगस्त को उसे परिजनों के साथ वापस घर भेज दिया गया।इस पूरे घटनाक्रम में विद्यालय प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है, क्योंकि चार दिनों तक छात्रा के गायब रहने के बावजूद परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी गई।पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।इधर, विद्यालय प्राचार्य ओ एन श्रीवास्तव इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।वहीं इस मामले पर सहायक आयुक्त अधिकारी कृपेंद्र तिवारी ने कहा कि, “मामला मेरे संज्ञान में आया है। छात्रा कुछ दिनों तक छात्रावास से बाहर रही। जांच के लिए मंडल संयोजक को विद्यालय भेजा गया है।”