June 6, 2026

बाबा साहेब सेवा संस्था में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…

IMG-20250815-WA0015

कोंडागांव कोर्ट चौक बाबा साहेब सेवा संस्था कार्यालय में कोंडागांव में 7,30 बजे 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ में बाबा साहेब की छाया चित्र पर पूजा-अर्चना से हुआ,जिसमें संस्था, सभी पदाधिकारी उपस्थित वह नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचु राम सागर ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में उन्होंने देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक तीलक पांडे, प्रमोद कुमार भारतीय, अध्यक्ष मुकेश मारकंडेय, रमेश पोयाम, ओमप्रकाश नाग, भुवन लाल मार्कंडेय, संदीप कोर्राम,बीरज नाग,अनुज नहारीया, देवेंद्र कुमार देहारी, बीरेंद्र,निटू, संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।