June 6, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश-विदेश में उत्सव, मथुरा में जन्मभूमि मंदिर में होगा विशेष कार्यक्रम का आयोजन…

images (1)

मथुरा: भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन ‘जन्माष्टमी’ को मनाने के लिए यूपी का मथुरा और वृंदावन सजकर तैयार है। देश के अलग-अलग शहरों के अलावा दुनियाभर से ऋद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे। श्री कृष्ण जन्मस्थान के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, अयोध्या, काशी और प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के सभी मंदिरों में उत्सव के लिए जबरदस्त तैयारी की गई है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस बार लगभग 60 लाख ऋद्धालुओं के मथुरा-वृंदावन आने की उम्मीद है। मथुरा और वृंदावन के होटलों में ऋद्धालु पहले से ही बुकिंग करा चुके हैं। ऋद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में कई तरह के बड़े बदलाव किए गए हैं। साथ ही कुछ रूट्स भी डायवर्ट किए गए हैं। भगवान श्री कृष्ण के भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसलिए मंदिरों के खुलने और बंद होने का समय भी बढ़ा दिया गया है। ड्रोन से लेकर पुलिस इंतजाम तक, सरकार की तरफ से सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मथुरा में कृष्‍ण जन्‍मभूमि की सजावट देखने उमड़े श्रद्धालु

मथुरा समेत पूरे यूपी में आज कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी की धूम है। श्री कृष्ण जन्मभूमि को खूबसूरती से सजाया गया, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन्माष्टमी मनाने के लिए मंदिर पहुंचे हैं।