शिलाजीत के फायदे, आयुर्वेदिक गुण व नुकसान…
शिलाजीत के फायदे, आयुर्वेदिक गुण व नुकसान |
शिलाजीत के फायदे |
1. टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा सकता है : माना गया है कि शिलाजीत का सेवन करने से पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ती है. रिसर्च से पता चला है कि प्रतिदिन 500 मिलीग्राम शिलाजीत लेने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है.
2. सूजनरोधी : शिलाजीत में शक्तिशाली सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं. आयुर्वेदिक मेडिसिन में, इसके गुण आयु सीमा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माने गए हैं. इसी के साथ यह कुछ बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं.
3. तनाव कम करने में कारगर : कुछ प्रमाण बताते हैं कि शिलाजीत तनाव कम कर सकता है. इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को तनाव मुक्त रखने में मदद कर सकते हैं.
4. वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है : रिसर्च से पता चला है कि शिलाजीत में पाया जाने वाला फुल्विक एसिड नामक गुण एंटीवायरल गुणों से युक्त हो सकता है. यह सूजन को कम कर सकता है और एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी काम कर सकता है.
5. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मददगार : अगर आप चाहते हैं कि इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे, तो आप शिलाजीत का सेवन कर सकते है. बताया जाता है कि शिलाजीत इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी मददगार है.
6. हड्डियों की मजबूती : शिलाजीत हड्डियों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. कई स्टडी में बताया गया है ऑस्टियोपीनिया (Osteopenia) के जिन पीड़ित लोगों ने रोजाना शिलाजीत का सेवन किया है, उनकी हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार को मिला है.
7. अल्जाइमर रोग को रोकने में मदद : शिलाजीत उन लोगों के लिए भी लाभदायक माना गया है, जो अल्जाइमर से पीड़ित है. बता दें, शिलाजीत में मौजूद फुल्विक एसिड मस्तिष्क में सूजन को कम करने में कारगर पाया गया है.
शिलाजीत के नुकसान |
शिलाजीत आयरन के स्तर को बढ़ा सकता है. इसलिए, हेमोक्रोमैटोसिस (रक्त में आयरन की अधिकता) जैसी स्थितियों वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
शिलाजीत का सेवन करने से कभी-कभी गले में खराश, सिरदर्द और चक्कर आने का कारण बन सकते हैं.
शिलाजीत का सेवन करने से एलर्जी संबंधी परेशानी हो सकती है. ऐसे में अगर आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो इसे लेना अवॉइड करें.