छत्तीसगढ़ शासन मे कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर यादव छात्रावास भवन पचरी पारा दुर्ग मे गजेंद्र यादव का आतिशबाजी के साथ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया…
दुर्ग: छत्तीसगढ़ शासन मे कैबिनेट मंत्री (स्कूल शिक्षा मंत्री, ग्रामोद्योग )बनाये जाने पर आज दिनांक 07/09/25 को यादव छात्रावास भवन पचरी पारा दुर्ग मे गजेंद्र यादव का आतिशबाजी के साथ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन दुर्ग जिला कोसरिया यादव समाज द्वारा किया गया. उक्त कार्यक्रम मे भानु प्रताप यादव, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी -कर्मचारी प्रकोष्ठ ),जिलाध्यक्ष -दुर्ग छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन-दुर्ग द्वारा यादव समाज के गौरव आदरणीय नवनियुक्त केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव छत्तीसगढ़ शासन का कर्मचारी संगठन दुर्ग की ओर से स्वागत किया गया.