March 7, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व महाप्रबंधक विद्युत भिलाई टाउन भिलाई को विद्युत नियामक आयोग भिलाई फोरम का 3 वर्षों के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है…

IMG-20250908-WA0029

भिलाई टाउनशिप क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत सेवा में आने वाली परेशानियां के लिए विद्युत नियामक आयोग ने भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व महाप्रबंधक विद्युत भिलाई टाउन भिलाई को विद्युत नियामक आयोग भिलाई फोरम का 3 वर्षों के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई विद्युत नियामक आयोग के प्रति आभार व्यक्त करता है और उम्मीद करता है कि शहर के हर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण मनोनीत अध्यक्ष की सेवाओं से होगा उल्लेखनीय है कि विद्युत नियामक आयोग के समक्ष स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को रखते हुए फोरम में अध्यक्ष नहीं होने की जानकारी दी थी उपरोक्त सेवा में आयोग के द्वारा शहर वासियो को उपलब्ध कराई गई है उम्मीद करता हूं कि उपरोक्त सेवाओं का लाभ उपरोक्त अधिकारी के माध्यम से शहर वासियो को मिलेगा ।

ज्ञानचंद जैन अध्यक्ष भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई

बीएसपी विद्युत सेवा से संबंधित आपको, बिजली बिलों में सुधार थ्री फेस कनेक्शन अथवा अन्य किसी तरह की सुविधा चाहिए तो आप अपना पत्र महाप्रबंधक विद्युत के कार्यालय में जमा करें पत्र की पावती अवश्य प्राप्त करें ।

उपरोक्त सेवाएं यदि महाप्रबंधक विद्युत के कार्यालय से मिल जाती है तो बहुत अच्छी बात और यदि नहीं मिलती है तो 15 दोनों के इंतजार करने के बाद अपनी शिकायत ,उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम मरोदा सेक्टर बी एस पी के ऑफिस में दर्ज कराया जाए ।

You may have missed