Home दुर्ग ओए बीएसपी में पैनल जरूरी क्यों ?

ओए बीएसपी में पैनल जरूरी क्यों ?

7
0

ओए बीएसपी में पैनल जरूरी क्यों ?

 

आफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में विगत 8 वर्षो से पैनल बना कर चुनाव लड़ा जा रहा है। प्रारंभ से ही इस प्रकार से पैनल बना कर लड़ने के कारणों को जब हमने गहराई से समझने की कोशिश में जब हमने आफिसर्स एसोसिएशन के वर्तमान महासचिव परविंदर सिंह से चर्चा किया ।

 

श्री परविंदर सिंह ने बताया की किसी भी टीम की सफलता के लिये परस्पर सम्मान और सहयोग जरूरी है। जब इस प्रकार से कोई टीम जिनका तारतम्य पहले से बना हुआ है वे साथ में चुनाव लड़कर जब पदाधिकारी बनते है। तो ओए का प्रदर्शन और बेहतर हो जाता है।

 

पूर्व में भी ओए के कई कार्यकालो में देखा गया है की पदाधिकारीयो के मध्य विवाद की स्थिति बनी रहती थी और अधिकारियो के हितो के मुद्दे पीछे छूट गये । विगत चार वर्षों में जब मैंने बंछोर जी के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया तो ओए का प्रदर्शन अत्यंत ही अच्छा रहा। इन अनुभवो से सीखते हुये 2017 से लगातार पैनल बना कर चुनाव लडा जा रहा है।

 

इस बार भी जो पैनल चुनाव लड़ रहा उनका परस्पर सहयोग विगत 10 वर्षों से बना हुआ है