June 6, 2026

रावसवाही हादसे पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने व्यक्त किया शोक, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात…

IMG-20250922-WA0007

केशकाल -कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम रावसवाही में शनिवार रात कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान हुए हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक की लहर में डुबो दिया है अचानकआईआंधी-तूफान में टेंट का एंगल पास से गुज़र रही 11 केवी बिजली की लाइन से टकरा गया, जिससे करंट प्रवाहित हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए रविवार को केशकाल विधानसभा के विधायक माननीय नीलकंठ टेकाम जी स्वयं घटनास्थल और पीड़ित परिवारों से मिलने पहुँचे उन्होंने विश्रामपुरी उपस्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इसके पश्चात शव विच्छेदन केंद्र पहुँचकर दिवंगत युवकों के परिजनों से भी मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

 

विधायक टेकाम ने कहा

 

> “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हम सभी स्तब्ध और शोकाकुल हैं। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ और परिजनों को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति देने की कामना करता हूँ। मैं और पूरा क्षेत्र शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।”

हादसे को लेकर पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई है, और संभावित लापरवाही की जांच की मांग की जा रही है

You may have missed