भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय आवाहन पर संपूर्ण भारत में 75 स्थानों पर नमो युवा मैराथन का आयोजन किया जाना है!
भिलाईनगर:भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय आवाहन पर संपूर्ण भारत में 75 स्थानों पर नमो युवा मैराथन का आयोजन किया जाना है!
छत्तीसगढ़ में दो स्थानों में रायपुर और बिलासपुर में नशा मुक्त भारत का संदेश देने हेतु यह कार्यक्रम हो रहा है जिसमें हजारों की संख्या में खेल एकेडमी और एथलीट सहित खेल और स्कूल कॉलेजेस से जुड़े युवा अपनी सहभागिता देंगे!

इस कार्यक्रम की तैयारी व योजना हेतु भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के द्वारा भिलाई और दुर्ग जिला युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय, भिलाई में संपन्न हुई!
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि युवा में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता होनी आवश्यक है युवाओं को लक्ष्य निर्धारण कर अपने कार्य को करना चाहिए! रायपुर के मरीन ड्राइव से मैराथन आरम्भ होगा!
भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि युवा जोश के साथ साथ होश से भी काम करे तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है, उसके लिए सबसे आवश्यक है युवाओं का अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना, नशे से दूर रहकर अपने कार्यों पर ध्यान लगाए युवा!

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि इतिहास में बड़ी बड़े जो परिवर्तन हुए है वो युवाओं के वजह से ही हुए है, युवा वायु की तरह होता है
युवा ही परिवर्तन का परिचायक है! नशा नाश की जड़ है, मेरी युवाओं से अपील है कि नशे से दूर रहे!
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रदेश सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, राकेश धनकर, अंजय पाण्डेय, प्रकाश सिंह, विनोद गुप्ता, प्रशम दत्ता, मनीष पुनाचा, कँवरपाल सिंह, दुर्ग जिला महामंत्री मनोज शर्मा, भिलाई जिला महामंत्री रितेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जितेंद्र साहू, राहुल भोसले, विशाल शाही, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, राम शर्मा, सुभाष शर्मा, पीयूष अग्निहोत्री, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा,अभिषेक पाण्डेय, कृष्णा द्विवेदी, जिला कन्याशक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा व अर्पणा मुखर्जी, प्रिया साहू,शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल पी राज, अरुण कुमारों उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, मनीष पिपरोल, सोनू यादव, विनय सेन, रोहित तिवारी, आशु तिवारी, प्रेम शंकर पासवान, अर्पित तिवारी,यह जानकारी ज़िला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी