June 7, 2026

घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने की पति की हत्या

IMG_20230217_173048

कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र में महिला ने अपने पति की टंगिया से मार कर हत्या कर दी. मामूली झगड़े के चलते पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति के ऊपर टंगिया से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद महिला फरार हो गई है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार बांदे में अशोक व्यपारी के यहां खेती किसानी का काम करने के लिए किराए से उसी के मकान में टूगे राम गोटा अपनी पत्नि जानोबाई और बच्चों के साथ रहता था. घरेलू विवाद के चलते किराए के मकान में ही पत्नी ने पति पर टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार, फिर किराए के मकान में ताला लगाकर दरवाजा बंद कर बच्चों को लेकर वहां से चली गई. मकान मालिक की शिकायत पर बांदे थाने में पत्नी के ऊपर मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी की तलाश में पुलिस जुट गई है.

You may have missed