India vs Australia Live Cricket Score 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया में कोहली-रोहित का आखिरी मैच, जानें कितने बजे होगा टॉस?
India vs Australia Live Cricket Score 3rd ODI- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 9 बजे शुरू होगा।
– इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज यानी शनिवार, 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। IND vs AUS लाइव मैच भारतीय समयानुसार 9 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और मिचेल मार्श- आधा घंटा पहले यानी साढ़े 8 बजे मैदान पर उतरेंगे। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी मेजबान टीम की नजरें तीसरे मुकाबले को भी अपने नाम करने पर होगी। वहीं शुभमन गिल की टीम व्हाइटवॉश से बचना चाहेगी। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया आज तक भारत का सूपड़ा साफ नहीं कर पाया है। अगर आज ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे जीतता है तो यह शुभमन गिल की कप्तानी पर कलंक होगा।
India vs Australia Live Cricket Score- कैसा रहेगा सिडनी की पिच का मिजाज
India vs Australia Live Cricket Score- सिडनी की पिच कुछ हद तक एडिलेड जैसी ही होगी, जिसका मतलब यह होगा कि दोनों बल्लेबाजी इकाइयों के लिए रन बनाने के अवसर होंगे।
25 Oct 2025, 08:04:55 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- सिडनी में संघर्ष करते हैं विराट कोहली
India vs Australia Live Cricket Score- किसी भी मैदान पर कोहली का सबसे कम वनडे औसत (कम से कम 5 पारियां)
सिडनी में 24.33*
कटक में 24.60
दाम्बुला में 27.00
चिन्नास्वामी में 29.00
अहमदाबाद में 29.80