प्रकाश सांखला का जन्मदिन ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया* — कैट महिला इकाई
कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) दुर्ग जिला इकाई द्वारा अध्यक्ष प्रकाश सांखलाजी का जन्मदिन विशेष रूप से— ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर व्यापार जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन, युवा इकाई अध्यक्ष श्री रवि केवलतानी एवं महामंत्री डॉ. गूंजा पींचा ने किया। उन्होंने बताया कि आज के इस संकल्प दिवस पर दुर्ग जिला कैट इकाई के महामंत्री प्रकाश गोलछा ने बताया कि आगामी दिनों में व्यापारियों के लिए कई प्रशिक्षण कार्यशालाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया है, जिससे व्यापार को आधुनिक तकनीक और नीतिगत दिशा मिले।
इस अवसर पर कैट के संरक्षक श्री बृजमोहन खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन, भिलाई इकाई अध्यक्ष श्री गार्गी शंकर मिश्रा, सुनील मिश्रा जी, चेंबर दुर्ग इकाई के महामंत्री श्री कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष श्री मेहंदी भाई समनानी, स्वावलंबी भारत अभियान छत्तीसगढ़ प्रांत सह-संयोजक श्री संजय चौबे, कैट के एमएसएमई प्रभारी मोहम्मद अली हिरानी, श्रीमती अमीना हिरानी,प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश जी लोढ़ा , आशीष खंडेलवाल ,ऋषभ देहलहरा, पुरण सांखला,विनय कश्यप,दर्शन लाल ठाकवानी, राजा कांकरिया , दुर्ग नगर निगम सभापति श्री श्याम शर्मा, श्री हरीश श्री श्रीमाल, श्री ओम जी ढेलदिया, राजेश नाहटा, शरद बाफना, उत्तम बरडिया, श्रीमती सुनीता बोहरा, नेहा तिवारी, नेहा खंडेलवाल, प्रतिभा पुरोहित, रेखा रूपरेल,मधु शर्मा, नविता शर्मा,प्रीति सोनी, शशि सोनी, अमीना हिरानी,उमा पींचा, संजय बोहरा, , सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री प्रकाश सांखला के सक्रिय नेतृत्व, विनम्र व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांखला के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला कैट इकाई ने हमेशा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में कैट संगठन को “सशक्त व्यापारी – स्वावलंबी भारत” के लक्ष्य की दिशा में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
