दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, शहर कोहरे और धुंध की चपेट में…
राष्ट्रीय राजधानी गुरुवार की सुबह प्रदूषण के कारण धुंध और कोहरे की चादर में लिपटी रही। पिछले कुछ दिन से शहर में ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई वायु गुणवत्ता और नीचे गिरकर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 दर्ज किया गया जो एक दिन पहले 279 था। वायु गुणवत्ता में गिरावट के साथ ही शहर के कई हिस्सों में दृश्यता भी कम हो गई।