किस मराठी एक्ट्रेस पर फिदा हुए गोविंदा? अफेयर्स की अफवाहों पर पत्नी सुनीता की प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘रंगे हाथ…’
एंटरटेनमेंट डेस्क:: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पहली बार अपने पति के अफेयर्स की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।
बीते कुछ महीनों से अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर अनबन की खबरें चल रही हैं। हालांकि उन्होंने इन अफवाहों को खारिज किया था। अब एक्टर की पत्नी ने अभिनेता के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
‘एक मराठी अभिनेत्री है…’
हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता, आहूजा पारस एस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचीं। उनसे शादी को लेकर अनबन और अभिनेता के अफेयर्स पर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैंने मीडिया से कई बार कहा है कि मैंने भी ऐसा सुना है। लेकिन जब तक मैं उन्हें अपनी आंखों से नहीं देख लेती या रंगे हाथों नहीं पकड़ लेती, मैं कुछ भी नहीं कह सकती। मैंने सुना है कि वह एक मराठी अभिनेत्री है।’
‘ये सब करने की उम्र नहीं है’
आगे उन्होंने कहा, ‘अभी ये सब करने की उम्र नहीं है। गोविंदा को अपनी बेटी और बेटे यश के करियर के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन, मैंने भी अफवाहें सुनी हैं और कहा है कि जब तक मैं मुंह नहीं खोलूंगी, तब तक किसी बात पर भरोसा मत करना। मैंने मीडिया से भी कहा है कि मैं हमेशा सच बोलूंगी क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलती।’
भतीजे कृष्णा अभिषेक संग रिश्ते पर भी की बात
सुनीता आहूजा ने अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक के साथ अनबन पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, ‘अब मेरा किसी भी बच्चे से कोई झगड़ा नहीं है, दोनों मेरे अपने बच्चे हैं और बहुत प्यारे हैं। अब एक-दूसरे से लड़ने की उम्र नहीं रही। कृष्णा का पालन-पोषण मैंने ही किया था, उसके बचपन के ज्यादातर समय में मैं थी। अब मैं सब कुछ भूल चुकी हूं। मैं बस यही चाहती हूं कि सभी बच्चे साथ में खुश और मुस्कुराते रहें। मैं चाहती हूं कि आरती जल्द ही मां बने और यश को राखी बांधने घर आए।’