March 9, 2026

डॉ. वर्णिका शर्मा ने छात्रों को दिया प्रेरणादायी संदेश…

IMG-20251111-WA0038

भिलाई, 11 नवम्बर:छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने भिलाई इस्पात संयंत्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , सेक्टर-10 में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एक प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। यह कार्यक्रम बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 पूर्व छात्र संघ द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और पौधे भेंट कर किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती शिखा दुबे, शिक्षा अधिकारी (भिलाई इस्पात संयंत्र), श्रीमती सुमिता सरकार, प्राचार्य, श्रीमती सविता तिवारी तथा श्रीमती सीमा फिलिप उपस्थित रहीं। पूर्व छात्र संघ के adhyaksh अध्यक्ष श्री विल्सन ममन, उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप चौधरी, महा सचिव विनय पीठाम्बरन, श्री मनोज गुप्ता, श्री रोहित अग्रवाल, श्री जयंत मित्रा एवं सुश्री उषा कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुमिता सरकार ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष ने संघ द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

 

मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को “रील वर्ल्ड से रियल वर्ल्ड” की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सही निर्णय और दृढ़ निश्चय से ही सफलता मिलती है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर और छत्रपति शिवाजी महाराज के उदाहरण देते हुए बताया कि समर्पण, नवाचार और एकाग्रता जीवन में सफलता की कुंजी हैं।

 

प्रेरक वार्ता के पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने अपने मन के प्रश्न रखे। एक छात्रा ने साहसपूर्वक पूछा कि यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर गलत स्पर्श की घटना हो तो क्या करना चाहिए। इस पर डॉ. शर्मा ने छात्रों को निडर और साहसी बने रहने, तथा तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षकों को इसकी जानकारी देने की सलाह दी।

 

कार्यक्रम के दौरान कक्षा कप्तानों, उपकप्तानों एवं शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पूर्व छात्र संघ द्वारा प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम का समापन सुश्री सिसिली के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

You may have missed