March 9, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन…

IMG-20251111-WA0036

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हर साल 11 नवंबर को भारत देश में पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की याद में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता हैl आजाद के विचारों ने आधुनिक भारतीय शिक्षा की नींव रखी, जिसका एक बड़ा हिस्सा आज हम वर्तमान में देखते हैं l

भिलाई महिला महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समाज और व्यक्ति के निर्माण में शिक्षा की परिवर्तनकlरी शक्ति के जश्न मानने का दिन हैl यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए समावेशी और सुलभ शिक्षा की आवश्यकता की याद दिलाता है l

शिक्षा विभाग के विभाग्याध्यक्ष डॉ .मोहना सुशांत पंडित ने कहा कि यह दिवस हर वर्ष मानने का उद्देश्य मौलाना अबुल कलाम आजाद के प्रयासों और योगदानों के सम्मान करने का दिन है l प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी l जिसमें प्रथम स्थान बी.एड प्रथम सेमेस्टर की यामिनी साहू, द्वितीय स्थान बी. एड तृतीय सेमेस्टर की काजल सुधाकर और तृतीय स्थान ,

प्रथम सेमेस्टर की हर्षजीत कौर गील को प्राप्त हुआ l सांत्वना पुरस्कार बी.एड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रितिका यादव एवं गुंजीता को दिया गया l इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिका डा. भावना चौहान, श्रीमति नाज़नीन बेग, श्रीमति आशा साहू, श्रीमति काकोली सिंघा, श्रीमति सत्यम मिश्रा एवं श्रीमति रोमा टंडन का योगदान रहा।कार्यक्रम का संंचालन तृतीय सेमेस्टर की छात्रा काजल सुधाकर ने एवं आभार सीमा ने दिया।

You may have missed