भारत में फैल रही ‘रहस्यमयी किडनी महामारी’…नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. बल्लाल बोले, हर साल 2 लाख लोगों के गुर्दे फेल…
- नेफ्रोलॉजिस्ट का कहना है कि क्रोनिक किडनी डिजीज का कारण लाइफस्टाइल के कारण होने वाली बीमारियां डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर भी हो सकती हैं.
नई दिल्ली,21 नवंबर 2025: क्रोनिक किडनी डजीज (CKD) दुनिया के साथ-साथ भारतीय आबादी में भी काफी खतरनाक तरीके से फैल रही है और एक संकट की तरह उभर रही है. पहले जहां ये बीमारी सिर्फ बुजुर्गों या अमीर तबके तक सीमित थी, वहीं अब ये बीमारी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी लाइफस्टाइल डिजीज के कारण भी हो रही है. इस बारे में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एच. सुदर्शन बल्लाल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो जल्द ही यह बीमारी महामारी के स्तर तक भी पहुंच सकती है. इस बीमारी के लोकर डॉ. बल्लाल ने क्या जोखिम और चेतावनी संकेत दिए, ये जानना भी सभी को काफी जरूरी है.