हाईस्कूल मैदान बनियागांव में जिला स्तरीय संविधान दिवस…
कोंडागांव । बाबा साहेब सेवा संस्था कोंडागांव (पंजीकृत) द्वारा प्रतिवर्ष 26 नवंबर को जिला स्तरीय ‘संविधान दिवस’ समारोह का आयोजन किया जा रहा है । इसी तारतम्य में इस वर्ष हाईस्कूल मैदान बनियागांव ग्राम पंचायत बनियागांव (राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के समीप) जिला मुख्यालय कोंडागांव से 11 किलोमीटर जगदलपुर की ओर में आयोजित किया जा रहा है ।
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से वक्तागण पधार रहे हैं । उल्लेखनीय है , कि विगत वर्षों में बाबा साहेब सेवा संस्था द्वारा विकास खंड माकड़ी मुख्यालय में तथा तहसील मर्दापाल सफ़ल ‘संविधान दिवस’ आयोजन संस्था द्वारा किया गया है । संस्था के सभी सदस्यगण एवं पदाधिकारीगण युद्ध स्तर पर आयोजन के सफलता के लिए कार्य कर रहे हैं ।
