एसपी धमतरी के निर्देशन में डीएसपी द्वारा शोभाराम देवांगन स्कूल के एनएसएस छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता की प्रेरणादायक जानकारी प्रदान…
- साइबर जागरूकता, पाक्सो एक्ट, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों पर छात्रों को विस्तृत मार्गदर्शन*
- ■ *एनएसएस कैंप के समापन अवसर पर ग्राम सोरम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, सुरक्षित भविष्य एवं नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया*
धमतरी 02 दिसंबर 2025: एसपी धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में डीएसपी सुश्री मीना साहू, शक्ति टीम एवं साइबर टीम द्वारा ग्राम सोरम में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी के छात्र-छात्राओं के लिए एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात जागरूकता, महिला सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, तथा कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
◆ साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी-
डीएसपी साहू ने विद्यार्थियों को समझाया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तार से जानकारी दी –
● फिशिंग: फर्जी ईमेल, मैसेज या लिंक द्वारा ठगी
● ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड: OTP, QR कोड या पासवर्ड के माध्यम से धन निकासी
● सोशल मीडिया ठगी और फर्जी प्रोफाइल
● साइबर बुलिंग एवं पोर्नोग्राफी से संबंधित अपराध
● उन्होंने छात्रों को सावधान करते हुए बताया कि-
“OTP, बैंक विवरण या पासवर्ड किसी के भी साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें, और ठगी होने पर तुरंत 1930 या 112 पर संपर्क करें।”
उदाहरणों के माध्यम से यह भी बताया गया कि छोटी गलती भी बड़ी आर्थिक हानि का कारण बन सकती है।
◆ *नशामुक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी*-
कार्यक्रम के अगले चरण में डीएसपी साहू ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रेरणादायक संबोधन दिया।
उन्होंने कहा –
“नशामुक्त युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर समाज को भी प्रेरित करना चाहिए।”
उन्होंने ऑनलाइन एडिक्शन, पोर्नोग्राफी और अनियंत्रित इंटरनेट उपयोग से होने वाले मानसिक दुष्प्रभावों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
● *पाक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा एवं सतर्कता*-
डीएसपी साहू ने छात्र-छात्राओं को पाक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधान, कानूनी सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा उपाय तथा संकट की स्थिति में पुलिस से त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया।
● कैरियर गाइडेंस एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन
एसपी धमतरी के निर्देश पर कार्यक्रम में छात्रों को
● करियर विकल्प
● लक्ष्य निर्धारण
● आत्मविश्वास निर्माण
● सकारात्मक सोच
पर भी प्रेरक जानकारी दी गई, जिससे छात्रों में नया उत्साह देखा गया।
● विद्यार्थियों की उत्साही सहभागिता-
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे, जिनका डीएसपी साहू ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने साइबर अपराध से सतर्क रहने, नशामुक्त समाज निर्माण एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
● कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस टीम- इस अवसर पर ग्राम सोरम के सरपंच, एनएसएस के शिक्षकगण, शक्ति टीम की महिला पुलिस, सायबर टीम एवं अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
● *धमतरी पुलिस का संदेश*
“जागरूक युवा ही सुरक्षित समाज का निर्माण करते हैं।
धमतरी पुलिस निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों तक सुरक्षा, सतर्कता और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुँचाती रहेगी।”


