धुरंधर’ बनी 2025 की 6ठी सबसे बड़ी ओपनर, ‘सैयारा’ समेत एक दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड तोड़े…
Dhurandhar Box Office Collection Day 1: ‘धुरंधर’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है और अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.
‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बड़े पर्दे पर आते ही ये गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए अभी आधा दिन ही गुजरा है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों बटोर लिए हैं. रणवीर सिंह की फिल्म ओपनिंग डे पर बंपर कलेक्शन कर रही है और धड़ाधड़ रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब तक ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 2025 की कई फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं.
‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई इकलौती बॉलीवुड फिल्म है. ऐसे में फिल्म क्लैश से बच गई है और बॉक्स ऑफिस पर चौतरफा राज कर रही है. फिल्म को सिंगल रिलीज का फायदा मिला है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ अब तक (रात 11 बजे तक) बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है. इसी के साथ इसने कई फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है.
‘धुरंधर’ बनी 2025 की छठी सबसे बड़ी ओपनर’धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘सैयारा’ के ओपनिंग कलेक्शन को मात दे दी है. इसी के साथ धुरंधर साल 2025 की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. अब फिल्म का अगला निशाना ‘थामा’ है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी.
‘धुरंधर’ ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड!
फ़िल्म का नाम ओपनिंग कलेक्शन (करोड़)
तेरे इश्क़ में 15.81 करोड़
हक 15.06 करोड़
120 बहादुर 15.00 करोड़
मिराई (हिंदी) 17.48 करोड़
कांतारा: चैप्टर 1 (हिंदी) 18.50 करोड़
रेड 2 19.71 करोड़
द ताज स्टोरी 20.32 करोड़
सैयारा 22.00 करोड़
मालिक 22.52 करोड़
थामा 25.11 करोड़
‘धुरंधर’ ने इन फिल्मों को भी पछाड़ा’धुरंधर’ में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी अहम रोल में हैं. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने इन एक्टर्स की फिल्मों को भी मात दी है. ‘धुरंधर’ ने संजय दत्त की फिल्म ‘डबल धमाल’ (7.62 करोड़) के ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ दिया है. वहीं अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘हिरोईन’ (7.50 करोड़) और अक्षय खन्ना ‘रेस’ (6.32 करोड़) भी ‘धुरंधर’ से पीछे रह गई है. इसके अलावा ‘धुरंधर’ ने आर माधवन की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ (7.84 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.