June 7, 2026

अगले 2 दिन इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आ गया IMD का अलर्ट…

winter-3_V_jpg--442x260-4g

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, देश के कई राज्यों में शनिवार और रविवार को शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है. जानें 6 और 7 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 6 और 7 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली, उत्तर-पश्चिम झारखंड और उत्तरी ओडिशा में शीतलहर जारी रह सकती है. 6 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी ठंड बढ़ने और शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

जम्मू-कश्मीर के अलावा यहां बर्फबारी की संभावना

6 और 8 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 7 दिसंबर को, जबकि उत्तराखंड में 7 और 8 दिसंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है.

दिल्ली में चलेगी शीतलहर

आईएमडी ने दिल्ली के लिए शीतलहर का पूर्वानुमान जारी किया है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. 6 दिसंबर को सुबह में धुंध नजर आ सकता है. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा.

राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर जारी

राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी बनी हुई है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है. विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम सूखा रहेगा और ठंड इसी तरह जारी रह सकती है.

महाराष्ट्र और गुजरात का कैसा रहेगा मौसम

महाराष्ट्र में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, गुजरात इलाके में अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा और किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

अगले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. देश के मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है.

 

 

 

You may have missed