March 8, 2026

जूनियर इनट्यूशन प्रोग्राम का समापन…

IMG-20260106-WA0018

लोरमी:- आर्ट ऑफ लिविंग परिवार लोरमी द्वारा आयोजित जूनियर इनट्यूशन प्रोग्राम 5 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। जिसका समापन हुआ। इस आयोजन में बच्चों ने खेल-खेल कर व कुछ साधारण योग व मेडिटेशन के माध्यम से इनट्यूशन को बढ़ाया।

आर्ट ऑफ लिविंग लोरमी की प्रशिक्षिका श्रीमती लीना छाबड़ा जी व हरजिंदर छाबड़ा जी ने इसका प्रशिक्षण दिया।

बच्चे आंख में पट्टी बांधकर कलर बता रहे हैं ,पेंटिंग कर रहे हैं ,नोट का नंबर बता रहे हैं ,नोट पहचान रहे हैं, बहुत सारी गतिविधियां कर पा रहे हैं ।

निरंतर अभ्यास करते-करते बच्चों का इनट्यूशन और अधिक बढ़ेगा। इनट्यूशन प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों के अंदर अज्ञात भय का डर जो है ,वह दूर होता है। पढ़ाई की क्षमता बौद्धिक स्तर पर और बढ़ती है। सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने जैसे कहा है कि इनट्यूशन प्रोग्राम शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति लेकर के आएगा। वही आज बच्चों में परिवर्तन देखने को मिल पा रहा है। बच्चों में चिडचिडाहट ,अधिक गुस्सापन वह सब धीरे-धीरे अभ्यास करते-करते कम होते जा रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग परिवार लोरमी के सभी वालंटियर जुटे रहे। पालकों का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा, पलकों ने कहा कि निश्चित ही हमे अपने बच्चों को जरूर इनट्यूशन प्रोग्राम कराना चाहिए,ताकि वह सही निर्णय और सही पढ़ाई, बौद्धिक स्तर पर कर सकें।

You may have missed