Yoga For Spine: स्वस्थ और मजबूत रीढ़ के लिए 5 बेहतरीन योगासन, पीठ और कमर दर्द से मिलेगी राहत…
- Yoga For Spine Health: रीढ़ की हड्डी को लचीला, सीधा और मजबूत बनाने के लिए नियमित कुछ प्रभावी योगासनों का अभ्यास असरदार है। ये आसन पीठ, कमर और रीढ़ के दर्द से छुटकारा दिलाते हैं।
Yoga For Spine Health: रीढ़ की हड्डी शरीर की धुरी है। अगर रीढ़ सीधी रहे तो चलना आसान, बैठना हल्का और जीवन संतुलित लगता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों स्क्रीन के सामने बैठना और गलत पॉश्चर ने कमर व गर्दन की समस्याओं को आम बना दिया है। गलत लाइफस्टाइल और स्क्रीन टाइम बढ़ने से अधिकतर लोगों की कमर, कंधों और पीठ में दर्द रहता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए लोग दवा तो लेते हैं लेकिन दवाएं अस्थायी राहत देती है, जबकि योग रीढ़ को भीतर से मज़बूत करता है। यहां 5 योगासन बताए जा रहे हैं, जो सुरक्षित हैं और नियमित अभ्यास से स्पाइन को स्वस्थ रखते हैं।
ध्यान रखें कि ज्यादा लाभ के लिए खाली पेट या हल्के पेट योग का अभ्यास करें। दर्द होने पर ज़ोर न लगाएं। नियमितता सबसे ज़रूरी है। रोज़ 15–20 मिनट योगाभ्यास पर्याप्त है। रीढ़ की सेहत एक दिन में नहीं बिगड़ती और न ही एक दिन में ठीक होती है। योग उसे धीरे-धीरे, लेकिन स्थायी रूप से स्वस्थ बनाता है।
ताड़ासन का अभ्यास रीढ़ को सीधा रखने की आदत बनाता है।
यह आसन शरीर को सही अलाइनमेंट सिखाता है।
इसका अभ्यास रीढ़ को लंबा और सीधा करता है।
पॉश्चर में सुधार लाता है।
कमर और घुटनों पर दबाव घटाता है।
कैसे करें?
अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर हाथ ऊपर उठाएं और एड़ियों पर शरीर का वजन लें।
इस मुद्रा में 15–20 सेकंड तक रुकें।