March 6, 2026

कफ सिरप केस: भोला जायसवाल व परिजनों की संपत्ति कुर्की पर आपत्ति, अगली सुनवाई 28 को; शुभम की तलाश जारी…

shabhama-jayasaval-bhal-parasatha-oura-amata-saha-tata_91644232f8b315f62c61b018463f4292

Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में सुरक्षा एजेंसियां किंगपिन शुभम जायसवाल को अभी तक तलाश नहीं पाई है। इस बीच आरोपी के पिता शुभम जायसवाल को लेकर कोर्ट में सुनवाई है। कुर्की को लेकर भोला की पत्नी और बेटी ने आपत्ति जताई है।

प्रभारी अपर जिला जज (14वां वित्त आयोग) कुलदीप सिंह की अदालत में कफ सिरप प्रकरण के आरोपी भोला जायसवाल और उसके परिवार की संपत्ति कुर्क करने संबंधी पुलिस की अर्जी पर सुनवाई हुई। आरोपी की पत्नी शारदा जायसवाल और पुत्री प्रगति ओर से अधिवक्ता ने अदालत में आपत्ति दाखिल की।