नितिन नबीन बने बीजेपी के नए अध्यक्ष, चुनाव अधिकारी ने किया ऐलान…
भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है. मंगलवार को नितिन नबीन दिल्ली के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करेंगे और फिर 11:30 बजे बीजेपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे.
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज औपचारिक रूप से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे. पदभार ग्रहण से पहले नितिन नबीन मंगलवार सुबह धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजा की और अब से कुछ देर बाद वह बीजेपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का पदभार संभालने से पहले नितिन नबीन का मंगलवार सुबह दिल्ली में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा और दर्शन करने का कार्यक्रम है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन ने सबसे पहले सुबह आठ बजे झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद वह वाल्मीकि मंदिर पहुंचे, फिर उन्होंने हनुमान मंदिर पर पूजा की और अब वह बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंच गए हैं.
इसके बाद वह 11:30 बजे बीजेपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे.