March 10, 2026

तीर्थंकर भगवन स्थापना दिवस बना…

IMG-20260121-WA0081

दुर्ग। श्री दिगंबर जैन पंचायत बड़ा मंदिर जी में आजजैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवान की 24 बेदी जिसमें प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ जी से लेकर अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी विराजमान थे ।

जिसकी प्रतिष्ठा 21/0191 आज दिवस अर्थात 35 वर्ष पूर्व विधि विधान मंत्र सूर्य मंत्र से आचार्य श्री देव नंदी जीमहाराजने उपस्थित शक्ल जैन समाज के सानिध्य में किया था का स्थापना दिवस आज प्रातः से बड़ी मंदिर में समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ मूर्ति प्रदाता भाग्यशाली की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

समाज के संजय बोहरा ने बताया इस शुभ दिवस अवसर पर मंदिर जी चौबीसी में प्रतिष्ठा के 35 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सौभाग्यशाली 24 जैन परिवार के द्वारा श्री जिनेंद्र भगवान देव का अभिषेक ,,शांति धारा मंत्र के साथ अभिषेक पूर्ण हुआ पश्चात धर्म प्रेमी बंधुओ ने पूजन , पाठ की क्रिया पूर्ण करिए।

समिति में आज मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में सहयोग देने वालों में ज्ञानचंद पाटनी,महावीर गंगवाल ,महेंद्र पाटनी ,मनोज बागलीवाल संजय बोहरा, टीकम बाकलीवाल ,संगीत बाकलीवाल ,जय बढ़जाती है महिला मंडल के प्रमुख में मीना , सुनीता बोहरा ,अनीता बाकलीवाल रंजू बढ़जाते आदि उपस्थित हो धर्म लाभ प्राप्त किया ।

बोहरा ने बताया कि एक साथ एक समय में 24 तीर्थंकर भगवानों का अभिषेक , शांति धारा का करने का सौभाग्य सौभाग्यशाली परिवार को प्राप्त हुआ । स्वजाति धर्म प्रेमी बंधुओ जय घोष के साथ तीर्थंकर भगवानों का दर्शन कर सुख शांति और मंगल कामना की भावना करी।

 

You may have missed