आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता …
- एनआईटी राउरकेला ने आईसीडब्ल्यूए की टीम कों 9 विकेट से आसानी से हराया
- आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने बीआईटी सिंदरी को 9 विकेट से मात दी
ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का आयोजन सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।
दिनांक 20.01.2026 को खेले गये प्रथम मैच का विवरण इस प्रकार हैः-
प्रथम मैच एनआईटी राउरकेला एवं आईसीडब्ल्यूए की टीमों के मध्य खेला गया। आईसीडब्ल्यूए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में आईसीडब्ल्यूए की टीम ने 7 विकेट खोकर 64 रन बनाए। एनआईटी राउरकेला की ओर से विकास पिपरानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 ओवर में 15 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट झटके एवं गंभीर सिंह ने 03 ओवर में 10 रन देकर 02 विकेट लिए । इसके जवाब में एनआईटी राउरकेला की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5.2 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 65 रन बना लिए। इस प्रकार एनआईटी राउरकेला की टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। एनआईटी राउरकेला के सलामी बल्लेबाज गंभीर सिंह ने नाबाद 41 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 3 चौका एवं 3 आसमानी छक्के शामिल थे। एनआईटी राउरकेला के गंभीर सिंह मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी पूर्व ओए जोनल प्रतिनिधि डीपीएस बरार द्वारा अमित गिरी को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर संजीव सोनी एवं प्रहलाद मौर्या थे।
द्वितीय मैच आंध्रा यूनिवर्सिटी एवं बीआईटी सिंदरी की टीमों के मध्य खेला गया। बीआईटी सिंदरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित 12 ओवर में बीआईटी सिंदरी की टीम ने 8 विकेट खोकर 66 रन बनाए। अमित बोकाडे़ ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 20 रन बनाए। आंध्रा यूनिवर्सिटी की ओर से सुरेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 ओवर में 9 रन देकर 04 बहुमूल्य विकेट झटके। इसके जवाब में आंध्रा यूनिवर्सिटी ने 7.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 67 रन बना लिए। इस प्रकार आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने 9 विकेट से मैच जीता। आंध्रा यूनिवर्सिटी के सुरेश मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए जोनल प्रतिनिधि श्री विरेन्द्र सिंह द्वारा सुरेश को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर पी अनु एवं विरेन्द्र सिंह थे।
इन मैचों के एम्पायर – आनंद करालकर एवं जयप्रकाश आर्या, संदीप वर्मा, अमित हरपाल तथा स्कोरर विनोद देवघरे एवं परितेश राव थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद रहे।
