शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में 16वे राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत चित्रकला निबंध भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया…
शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में 16वे राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत चित्रकला निबंध भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका जिसका थीम मेरा भारत मेरा वोट था । जिसमें निम्न प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में भाग लिया ।
चित्रकला में नमिता ध्रुव प्रथम , भूमिका भारती साहू द्वितीय एवं कुसुम साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
निबंध प्रतियोगी में हर्षा चक्रधारी प्रथम , योगिता निषाद द्वितीय एवं दीपिका साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में धनंजय ध्रुव प्रथम , कमल राज द्वितीय एवं पंकज निर्मलकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में तुलसी ध्रुव प्रथम, गीतांजलि बघेल द्वितीय एवं वर्षा निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उक्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ आर के तलवरे के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें सभी सहायक सहायक प्राध्यापको ने सहभागिता दी। प्रोफेसर नोडल प्रेमानंद महिलांग द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
