March 6, 2026

चक्रवाती तूफान मोंथा 28 जनवरी से मचाएगा तबाही, किन शहरों को IMD का Alert…

cyclone-1761522187680

Cyclone Montha : चक्रवाती तूफान मोंथा 28 जनवरी से मचाएगा तबाही, किन शहरों को IMD का Alert बंगाल की खाड़ी में तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अब एक गंभीर खतरा बन गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान अगले २४ घंटों में पूरी तरह सक्रिय हो सकता है और २८ अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश और ७० से ९० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में २७ से २९ अक्टूबर के बीच सबसे ज्यादा असर दिखने की उम्मीद है। विशाखापट्टनम, श्रीकाकुलम और विजयनगरम जैसे इलाकों में २६ अक्टूबर की रात से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए मछुआरों को २७ अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है। ओडिशा सरकार ने भी गंजाम, गजपति और रायगढ़ा जैसे जिलों में आपदा प्रबंधन दलों को तैनात कर दिया है।

 

 

You may have missed