March 9, 2026

लायंस क्लब भिलाई पिनाकल का हंगर सेवा सप्ताह :

IMG-20260129-WA0015

लायंस क्लब भिलाई पिनैकल ने हंगर सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन जगह जगह पर भोजन वितरण कर सेवा कार्य किया I इसके तेहत सामुदायिक रसोई, स्कूल में पोषण आहार, स्लम क्षेत्र में भोजन वितरण, वृद्धाश्रम में पौष्टिक आहार एव फल वितरण किया I स्मृति नगर चौक पर समोसा और केला वितरण किया गया I किसी नाम के लिए या पहचान के लिए नहीं ब्लकि इस सोच के साथ की कोई भूखा नहीं सोये I सेक्टर 9 मंदिर में खिचड़ी वितरण किया गया I

क्लब सदस्यों ने मिलकर सबको खिचड़ी वितरित की I स्कूल पोषण दिवस के अंतर्गत में बच्चों को पोष्टिक आहार के तेहत बॉर्नवेता दुध पिलाया गया I कुपोषण कम करने और हड्डियों और मस्तिष्क को मजबूत करने हेतू और दूध में भरपूर प्रोटीन,कैल्शियम मिलता है बताया गया I बच्चे दूध पीकर बहुत खुश हुए और अध्यक्ष अंजना जी ने उन्हें दूध पीने के फ़ायदे बताये I वृद्धाश्रम में वृद्धजन के साथ समय व्यतीत किया,

 

उन्हें भजन और गाने सुनाए और उनको आहार वितरित किया गया I क्लब के सदस्यों ने सभी जगह अपनी उपस्थित दर्ज करायी सचिव निधि, कोषाध्यक्ष शोभा, रश्मि लखोटिया , रश्मि गोदाम, सुषमा दुबे, हेमा दानी ,रेवेका ,मीना, नम्रता, ममता, उर्मिला, शालिनी, अर्चना उपस्थित रही