कान्हा किसली में भाजपा जिला भिलाई का चिंतन शिविर संपन्न, नगरीय निकाय चुनाव व संगठनात्मक मजबूती पर हुआ गहन मंथन…
भिलाई (छत्तीसगढ़)।भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई (छत्तीसगढ़) के जिला पदाधिकारियों का परिचयात्मक एवं संगठनात्मक चिंतन शिविर मध्यप्रदेश के कान्हा किसली स्थित कान्हा रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आगामी नगर निगम भिलाई, नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा एवं नगर पालिका परिषद जामुल के चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
चिंतन शिविर में भाजपा जिला भिलाई के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामजी भारती जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी कार्यप्रणाली, अनुशासन और जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव में निहित है। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह चिंतन शिविर संगठनात्मक समन्वय, नेतृत्व विकास और चुनावी तैयारियों को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
चिंतन शिविर के दौरान जिला पदाधिकारियों का परिचय सत्र भी आयोजित किया गया तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क अभियान एवं बूथ सशक्तिकरण पर ठोस रणनीति तैयार की गई।
यह चिंतन शिविर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं चुनावी दृष्टिकोण से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
इस अवसर जिला पदाधिकारी में महामंत्री द्वय मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी, उपाध्यक्ष गण त्रिलोचन सिंह, गोपाल कृष्ण वर्मा, चन्ना केशवलु, पूनम शुक्ला एवं चंद्रकांता मांडले, मंत्रीगण मनोज तिवारी, पारस जंघेल, रश्मि सिंह एवं भारती साहू, जिला प्रवक्ता द्वय प्रेमलाल साहू एवं विजय सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सहकोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, सोशल मीडिया सह प्रभारी द्वय रवि कश्यप एवं ज्ञान दास मानिकपुरी, आईटी सेल प्रभारी विजय सिंह चौहान, आईटी सेल्स प्रभारी सुभाष शर्मा एवं नरेश यादव उपस्थित थे । उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू ने दी।

