March 6, 2026

क‍िस बात पर चर्चा चाहते थे राहुल गांधी क‍ि संसद में मच गया हंगामा…

images (2)

लोकसभा में बजट सत्र के चौथे दिन राहुल गांधी का भाषण शुरू होते ही हंगामा हो गया। दरअसल राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान चीनी घुसपैठ को लेकर एक मैग्जीन में छपे आर्टिकल का जिक्र किया। इसी दौरान राजनाथ सिंह और सत्ता पक्ष के सांसदों द्वारा इस पर आपत्ति जताई गई।

राहुल गांधी ने कहा कि जिस बात का वह उल्लेख कर रहे हैं, वह पूर्व सेना अध्यक्ष नेता एमएम नरवणे का संस्मरण है लेकिन सत्ता पक्ष ने कहा कि ऐसी कोई किताब छपी नहीं है। लोकसभा में हंगामा होते देख स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि नियम 349 के अनुसार, ऐसी पुस्तक और समाचार पत्र नहीं पढ़ा जाएगा, जिसका सभा की कार्यवाही से कोई संबंध न हो।