March 9, 2026

सेक्टर 6 सी मार्केट में स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर मान रहा है अपनी 25वीं वर्षगांठ महोत्सव …

IMG-20260203-WA0031
  • 10 से 12 फरवरी 2026 तक रजत जयंती की रहेगी धूम

भिलाई:  सेक्टर 6 सी मार्केट में स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, शत्रुहंता ( रजत जयंती) 25वीं वर्षगांठ महोत्सव 10 से 12 फरवरी 2026 का आयोजन होने जा रहा है. इसकी तैयारी बहुत जोर शोर से शुरू हो गई हैं. कार्यक्रम संचालक पंडित अंबरीश शुक्ला मैं जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी मंगलवार को प्रातः 9 बजे विशाल कलश यात्रा एवं वेदी पूजन, श्री रामार्चा यज्ञ, मध्यान्ह 1:00 बजे शत्रुहंता हनुमंत कथा शुरू होगी. सायं 6:00 बजे से समस्या समाधान सत्र होगा.

11 फरवरी को सुबह श्री रामार्चा यज्ञ एवं वेदी पूजन, मध्यान्ह 1:00 बजे से पूज्य श्री दंडी महाराज के द्वारा श्री शत्रुहंता हनुमंत कथा महा आरती एवं प्रसाद वितरण व समस्या समाधान सत्र होगा.

12 फरवरी को सुबह 4:00 से श्री हनुमान जी का महाभिषेक श्रृंगार,श्री रामार्चा यज्ञ, मध्यान्ह 11 बजे से हनुमंत कथा के उपरांत विशाल महाभंडारे का आयोजन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम को लेकर राम भक्त, हनुमान भक्त श्री शत्रुहंता हनुमान मंदिर की 25 में रजत जयंती महोत्सव को लेकर काफी उत्साहित हैं. यह महोत्सव सभी भक्तों के सहयोग से मनाया जा रहा है. अयोध्या के विशिष्ट विद्वानों द्वारा श्री रामार्चा यज्ञ वैदिक विद्वानों द्वारा तथा अनंत विभूषित जगतगुरु रामानुजाचार्य जी, श्री स्वामी हरीनारायणाचार्य जी महाराज द्वारा श्री शत्रुहंता हनुमंत कथा का विशाल आयोजन हो रहा है.

You may have missed