40 की उम्र में दिखेगी 25 जैसी ग्लोइंग स्किन! सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये देसी कोलेजन क्रीम, जानें घर पर कैसे बनाएं…
लाइफस्टाइल: चेहरे पर गुलाबी निखार तो हर कोई लाना चाहता है, लेकिन समय के साथ स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होती है. अगर आप स्किन का समय के साथ ख्याल नहीं रखते हैं तो जल्दी बुढ़ापा आपको घेर लेता है. इसलिए आप रोजाना रात को होममेड कोलेजन क्रीम अपने चेहरे पर लगाने की आदत बनाएं. कोलेजन क्रीम को घर पर बनाना भी बहुत आसान है, जिसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी
रोजाना नियमित पानी पीना स्किन के लिए अच्छा होता है.
उम्र के पड़ाव के बाद महिलाओं के स्किन में काफी बदलाव नजर आने लगते हैं, जैसे उनकी स्किन लटकने लगती है, झुर्रियां आना शुरू हो जाती हैं. चेहरे की चमक गायब हो जाती है और न तो फ्रेशनेस और न ही यूथनेस फेस पर नजर आती हैं. 30 की उम्र के बाद तो खासतौर पर महिलाओं को अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि अगर आप अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखते हैं तो आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं.