June 5, 2026

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! अराघची का ऐलान- इन 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे…

images (2)

नई दिल्ली, 26 मार्च 2026: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि भारत समेत पांच देशों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के साथ ईरान की कोई बातचीत नहीं हो रही है. ईरानी मंत्री ने आगे कहा कि ईरान ने अपनी मजबूती का प्रदर्शन किया है और दुनिया को यह दिखा दिया है कि कोई भी देश उसकी सुरक्षा को खतरा नहीं पहुंचा सकता है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं है.

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है. ईरान ने पांच देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं है. साथ ही उन्होंने भारत समेत पांच मित्र देशों के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का ऐलान किया है.

 

 

 

 

You may have missed